Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

भानुप्रतापपुर में सनातन गणेश मंडली का अनोखा पंडाल: आकर्षक प्रतिमा के साथ ‘लव जिहाद’ व सामाजिक कुरीतियों पर बैनर-पोस्टर के जरिए बहनों को किया जा रहा जागरूक

भानुप्रतापपुर। नगर में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में सनातन गणेश मंडली परिवार, भानुप्रतापपुर द्वारा इस वर्ष अत्यंत भव्य और आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। श्रीगणेश की दिव्य और मनमोहक छवि भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

भव्य पंडाल की सजावट और रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा है। ​समिति द्वारा पिछले वर्ष से यहां प्रतिमा स्थापना की शुरुआत की गई है, और इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है। हालांकि, इस बार सनातन गणेश मंडली परिवार का यह पंडाल केवल धार्मिक आस्था तक सीमित न रहकर एक विशेष सामाजिक जागरूकता अभियान को लेकर भी चर्चा में है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

दिल्ली के चर्चित श्रद्धा वालकर कांड का डेमो व पोस्टर्स के जरिए संदेश

पंडाल में समिति द्वारा दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड से संबंधित पोस्टर व बैनर लगाए गए हैं। बैनर के माध्यम से समाज और युवा पीढ़ी, विशेषकर बहनों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टर्स पर “लव जिहाद एक धोखा है, संभल जाओ बहनों” जैसे संदेश अंकित किए गए हैं।
​जागरूकता के इस अनोखे माध्यम में समिति ने पंडाल के पास एक डेमो प्रदर्शन भी तैयार किया है। इसमें एक सांकेतिक फ्रिज और पुतले के कटे हुए टुकड़ों का प्रदर्शन किया गया है, ताकि लोग इस दर्दनाक घटना की वास्तविकता को समझ सकें और सतर्क रहें।


समिति के सदस्यों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जागरूक करना भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से पंडाल में इस प्रकार की प्रदर्शनी लगाई गई है ताकि युवा वर्ग विशेषकर बेटियां और बहनें सजग व सुरक्षित रहें।
​इस अनोखी पहल को देखने और गणपति बाप्पा के दर्शन करने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पंडाल पहुँच रहे हैं।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

यशवंत चक्रधारी

मैं यशवंत चक्रधारी, भानुप्रतापपुर (कांकेर), छत्तीसगढ़ से हूँ और Kalam To Chalegi News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य ज़मीनी, सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.