Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

अमर रहे जनहित! भाजपा सरकार के ‘विकास’ में महंगी शराब के साथ मिल रहा पानी और स्पिरिट: रवि दुग्गा

भानुप्रतापपुर में आबकारी व्यवस्था की पोल खुली; शराब दुकान कर्मचारियों के कमरे से खाली बोतलें और डाकन बरामद

निचले कर्मचारियों पर लीपापोती के बजाय पूरे मिलावट नेटवर्क, सीसीटीवी और स्टॉक रजिस्टर की उच्चस्तरीय जांच हो

भाजपा सरकार केवल राजस्व वसूली में मस्त, जनता की सेहत और जेब पर डाका जारी: युवा नेता रवि दुग्गा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर स्थित सरकारी शराब दुकान से जुड़े कर्मचारियों के परिसर में पुलिस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में खाली बोतलें और डाकन, नकली स्टिकर बरामद होने के बाद प्रदेश की आबकारी व्यवस्था और सत्तासीन भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। युवा कांग्रेस नेता रवि दुग्गा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश में जनता को न केवल महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है, बल्कि महंगी शराब के नाम पर पानी और स्पिरिट मिलाकर बेचा जा रहा है।

रवि दुग्गा ने कहा कि भानुप्रतापपुर की घटना ने यह साबित कर दिया है कि आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। अगर शराब दुकानों के पास कर्मचारियों के कमरों में बड़ी मात्रा में खाली बोतलें और स्टिकर मौजूद थे, तो नियमित निरीक्षण करने वाले अधिकारी अब तक क्या कर रहे थे? क्या विभाग की शह पर प्रदेश में री-फिलिंग और मिलावट का अवैध खेल धड़ल्ले से चल रहा है?

आबकारी विभाग की भूमिका संदिग्ध: शराब दुकानों में स्टॉक, बिक्री और गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग का काम है। इतनी बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री का मिलना आबकारी अधिकारियों की मिलीभगत या घोर लापरवाही की ओर इशारा करता है।

उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और जेब से खिलवाड़: जनता निर्धारित और बढ़ी हुई कीमतें चुका रही है, लेकिन उन्हें मिलावटी शराब दी जा रही है। यह सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का गंभीर अपराध है।

निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग: मामले की जांच केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई करके दबाई न जाए। आबकारी विभाग के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों की गतिविधियों और सप्लाई चेन की वैज्ञानिक जांच की जाए ताकि पर्दे के पीछे बैठे मुख्य गुनहगारों को बेनकाब किया जा सके।

भाजपा सरकार पर तीखा हमला: रवि दुग्गा ने तंज कसते हुए कहा कि “भाजपा सरकार का यही कथित विकास मॉडल है, जहाँ जनता को महंगी शराब के साथ पानी भी खरीदकर पीना पड़ रहा है।” सरकार को केवल राजस्व वसूलने की चिंता है, जनता के हितों की नहीं।

युवा नेता रवि दुग्गा ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की धांधली पर रोक लग सके।

 

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

यशवंत चक्रधारी

मैं यशवंत चक्रधारी, भानुप्रतापपुर (कांकेर), छत्तीसगढ़ से हूँ और Kalam To Chalegi News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य ज़मीनी, सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.