Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

बदहाल सड़कों से कांकेर जिले की जनता परेशान, टीन शेड और कार्यक्रमों में मस्त प्रशासन: पोड़ागांव और बाबुदबेना मार्ग पर गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता

कांकेर। ​इन दिनों पूरे जिले में सड़कों की हालत बेहद खस्ताहाल हो चुकी है। सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे अब आम जनता के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं, लेकिन जिला प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देने के बजाय टीन शेड बनवाने और सरकारी कार्यक्रमों के आयोजनों में व्यस्त हैं। जनता का आरोप है कि भाजपा सरकार ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाने में मस्त है और आम लोगों की समस्याओं से सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं रह गया है।

जर्जर सड़कों के कारण रोजाना लोग हादसों का शिकार होकर घायल हो रहे हैं। ​विशेष रूप से पोटगांव से कोरर तथा बाबुदबेना से अंडी मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। इन रास्तों पर जगह-जगह इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि बारिश का पानी भर जाने के कारण चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा ही नहीं मिल पाता। इसके चलते इस मार्ग पर आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ​स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों की आवाज:

सड़क की बदहाली और प्रशासन की अनदेखी पर ओमशंकर कड़िया, हेमंत साहू, भोलेश साहू, रामसिंह साहू, कसी घड़गिया, कोमल नागवंशी और जीवन निषाद सहित अन्य ग्रामीणों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इन गड्ढों को नहीं भरा गया और सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

यशवंत चक्रधारी

मैं यशवंत चक्रधारी, भानुप्रतापपुर (कांकेर), छत्तीसगढ़ से हूँ और Kalam To Chalegi News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य ज़मीनी, सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.