बदहाल सड़कों से कांकेर जिले की जनता परेशान, टीन शेड और कार्यक्रमों में मस्त प्रशासन: पोड़ागांव और बाबुदबेना मार्ग पर गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता

कांकेर। इन दिनों पूरे जिले में सड़कों की हालत बेहद खस्ताहाल हो चुकी है। सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे अब आम जनता के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं, लेकिन जिला प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देने के बजाय टीन शेड बनवाने और सरकारी कार्यक्रमों के आयोजनों में व्यस्त हैं। जनता का आरोप है कि भाजपा सरकार ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाने में मस्त है और आम लोगों की समस्याओं से सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं रह गया है।
जर्जर सड़कों के कारण रोजाना लोग हादसों का शिकार होकर घायल हो रहे हैं। विशेष रूप से पोटगांव से कोरर तथा बाबुदबेना से अंडी मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। इन रास्तों पर जगह-जगह इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि बारिश का पानी भर जाने के कारण चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा ही नहीं मिल पाता। इसके चलते इस मार्ग पर आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
ग्रामीणों की आवाज:
सड़क की बदहाली और प्रशासन की अनदेखी पर ओमशंकर कड़िया, हेमंत साहू, भोलेश साहू, रामसिंह साहू, कसी घड़गिया, कोमल नागवंशी और जीवन निषाद सहित अन्य ग्रामीणों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इन गड्ढों को नहीं भरा गया और सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
Live Cricket Info





