प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना: भानुप्रतापपुर में हितग्राही को मिली 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

भानुप्रतापपुर। केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं और स्थानीय बैंक प्रबंधन की सक्रियता से आज एक जरूरतमंद परिवार को संबल मिला है। ग्राम कुल्हाडकट्टा निवासी शिव लाल नुरुटी को उनकी दिवंगत पत्नी के ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ के तहत 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई है।
क्या है पूरा मामला?
एसबीआई कियोस्क संचालक राजेश ठाकुर ने बताया कि ग्राम निवासी शोम बती नूरूटी का जीवन बीमा मई 2025 से निरंतर चल रहा था। दुर्भाग्यवश, सितंबर 2025 में गंभीर बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। दुःख की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए बीमा क्लेम की प्रक्रिया शुरू की गई।
सीधे खाते में हुआ भुगतान
शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत, सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूर्ण होने के पश्चात नामांकित व्यक्ति (नॉमिनी) पति शिवलाल नूरूटी के बैंक खाते में 2 लाख रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित कर दी गई है।
जागरूकता से मिलता है लाभ
कियोस्क संचालक राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से कई कल्याणकारी बीमा योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव के कारण अक्सर लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने बताया:
”हमारा उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवा देना नहीं, बल्कि दुःखद समय में ग्राहकों को कागजी प्रक्रियाओं में सहयोग कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना भी है।”
हितग्राही ने जताया आभार
समय पर आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर हितग्राही शिवलाल नूरूटी ने भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक नितेश कुमार तारक एवं कियोस्क संचालक राजेश ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Live Cricket Info





