Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

भानुप्रतापपुर नगर के सुभाषपारा मैदान और रामवाटिका विवाद गहराया, पार्षदों ने SDM कार्यालय में सौपा ज्ञापन

भानुप्रतापपुर। नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में विकास कार्यों और अवैध कब्जों को लेकर पार्षदों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो गई है। नगर के प्रमुख खेल मैदान ‘सुभाषपारा’ के अस्तित्व को बचाने और ‘रामवाटिका’ में हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग को लेकर पार्षदों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा है। पार्षदों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

 सुभाषपारा मैदान: परिषद के निर्णय को ताक पर रखने का आरोप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
  • पार्षदों का मुख्य विरोध सुभाषपारा मैदान में बिना जानकारी के जारी किए गए बाउंड्रीवाल निर्माण के टेंडर को लेकर है। ज्ञापन के अनुसार:
  • प्रस्ताव हुआ था निरस्त: पूर्व में एक निजी संस्था ने इस मैदान को पट्टे पर लेने का प्रस्ताव दिया था, जिसे नगर पंचायत परिषद ने जनहित में निरस्त कर दिया था।
  • सौंदर्याकरण की योजना: परिषद ने तय किया था कि मैदान में ₹43 लाख की लागत से पवेलियन, लाइट, फुटपाथ और सौंदर्याकरण कराया जाएगा, जिसका एस्टीमेट शासन को भेजा जा चुका है।
  • विवाद की जड़: पार्षदों का आरोप है कि परिषद को अंधेरे में रखकर बाउंड्रीवाल का टेंडर जारी कर दिया गया, जिससे खेल गतिविधियों में बाधा आ सकती है।

 रामवाटिका: स्कूल के पीछे अवैध निर्माण और सुरक्षा का खतरा

  • दूसरा मामला वार्ड क्रमांक 04 स्थित कन्या माध्यमिक शाला के पीछे ‘रामवाटिका’ का है। पार्षदों ने बताया कि:
  • अवैध निर्माण: किसी रसूखदार व्यक्ति द्वारा ग्रीननेट लगाकर वहां अवैध निर्माण किया जा रहा है।
  • प्रशासनिक अनदेखी: स्कूल स्टाफ द्वारा पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
  • बच्चों की सुरक्षा: वाटिका में झाड़ियां और कांटेदार पौधे उग आए हैं, जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर जहरीले जीव-जंतुओं (सांप-बिच्छू) का खतरा मंडरा रहा है।

पार्षदों की प्रमुख मांगें:

  • सुभाषपारा मैदान में बाउंड्रीवाल निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए।
  • परिषद द्वारा पारित सौंदर्याकरण योजना को ही लागू किया जाए।
  • रामवाटिका में हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर परिसर की साफ-सफाई कराई जाए।

नगर की संपत्तियों और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन ने हमारी मांगों पर त्वरित संज्ञान नहीं लिया, तो सभी पार्षद सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे।”
— विरोध प्रदर्शन कर रहे पार्षद

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

यशवंत चक्रधारी

मैं यशवंत चक्रधारी, भानुप्रतापपुर (कांकेर), छत्तीसगढ़ से हूँ और Kalam To Chalegi News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य ज़मीनी, सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.