शिक्षा और स्वरोजगार की ओर बढ़ते कदम: कोरर क्षेत्र के गोड़वाना समाज का ‘ग्राम कुर्री’ में भव्य आयोजन

भानुप्रतापपुर। समाजिक एकजुटता, शिक्षा का प्रसार और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ क्षेत्र गोड़वाना समाज कोरर द्वारा एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘एक कदम गांव की ओर: शिक्षा, स्वरोजगार और ग्राम सभा’ के ध्येय वाक्य के साथ यह कार्यक्रम 14 फरवरी 2026 को ग्राम कुर्री के गोटूल अकादमी मैदान में संपन्न हुआ।
प्रमुख एजेंडा: शिक्षा और पेशा कानून पर मंथन
कार्यक्रम में 11 गांवों के प्रमुखों, महिलाओं, पुरुषों और युवाओं (लया-लयोर) ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। समाज के प्रबुद्धजनों ने निम्नलिखित विषयों पर जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्णय लिया।
समाजिक रीति-रिवाजों का संरक्षण: परंपराओं को जीवंत रखते हुए समाज को आगे बढ़ाना।
ग्राम सभा एवं पेशा कानून: शासन के नियमों और ग्राम सभा की शक्तियों को धरातल पर सुचारु रूप से लागू करना।
शिक्षा एवं स्वरोजगार: युवाओं को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना।
मेधावी छात्रों के लिए बड़ी घोषणा
समाज ने शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को समाज की ओर से 10,051 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत रूप से भी प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई है।
तिरुमाल राकेश गावड़े: 10,000 रुपये
तिरुमाल प्रेमलाल उसेंडी: 5,000 रुपये
युवा प्रभाग का गठन: नई जिम्मेदारी
युवाओं को सामाजिक मुख्यधारा और नेतृत्व से जोड़ने के लिए ‘युवा प्रभाग’ का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्ष: झुनउ नुरेटी, उपाध्यक्ष: राजकुमार मरकाम एवं भारती कोमरा, सचिव: मनीषा गोटा
गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर समाज के प्रमुख स्तंभ उपस्थित रहे, जिनमें ग्राम के गायता कृष्णा गोटा, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कोमरा, सचिव बिरेन्द्र कोरेटी, भाव सिंह तेता, कुंवरसिंह नेताम, नरेंद्र गावड़े, ईश्वर नरेटी, राकेश गावड़े, मंगल कोमरा और नकुल गावड़े शामिल थे। साथ ही KBKS के साथी उमेन्द्र कोरेटी, येरूम कुमेटी, रवि कोर्राम, सचिन आत्राम, गौरव तेता, पुरन कोमरा, अनिल कौड़ो, खिलेश कौड़ो एवं समस्त सगाजन उपस्थित रहे।
“जब समाज शिक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होता है, तब प्रगति के द्वार अपने आप खुल जाते हैं।”
Live Cricket Info





