Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम की, 5 किलो वजनी आईईडी बरामद

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया 5 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई थाना धनोरा क्षेत्र के राजपुर-झारा मार्ग पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 38वीं वाहिनी आईटीबीपी, जिला पुलिस बल और बीडीएस टीम की संयुक्त टीम ने की।

नक्सलियों की साजिश नाकाम

सुरक्षाबलों की सतर्कता से नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल हो गई। माओवादियों द्वारा लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में आईईडी लगाए जा रहे हैं। पिछले एक साल में सुरक्षाबलों ने 42 से अधिक आईईडी बरामद कर उन्हें नष्ट किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सुरक्षाबलों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

इस बार भी सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आईईडी को डिफ्यूज कर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

फिलहाल, नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षाबलों को दें, ताकि किसी भी संभावित अनहोनी से बचा जा सके।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

यशवंत चक्रधारी

मैं यशवंत चक्रधारी, भानुप्रतापपुर (कांकेर), छत्तीसगढ़ से हूँ और Kalam To Chalegi News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य ज़मीनी, सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.