Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

उद्घाटन के एक हफ्ते बाद ही ‘प्रधानमंत्री जनमन मेडिकल यूनिट’ एम्बुलेंस में लगी आग, बड़ी लापरवाही आई सामने

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नवनिर्मित और हाल ही में शुरू की गई ‘प्रधानमंत्री जनमन मेडिकल यूनिट’ एम्बुलेंस धू-धू कर जल उठी। घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की है, जब एम्बुलेंस ग्राम पंचायत परवी व उस क्षेत्र के गांवों से ड्यूटी कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर वापस लौटी थी।

अस्पताल के गेट पर अचानक भड़की लपटे

जानकारी के अनुसार विधायक सावित्री मंडावी ने बीते 16 जनवरी को ही इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यूनिट में डॉक्टर, लैब टेक्निशियन और स्टाफ नर्स के साथ विभिन्न जांच सुविधाओं की व्यवस्था थी। शनिवार शाम जैसे ही गाड़ी अस्पताल के गेट पर पहुंची, उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

ड्राइवर की सूझबूझ और एक्सपायरी यंत्रों का खेल

आग लगने के तुरंत बाद चालक ने साहस दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों और स्टाफ की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही भी उजागर हुई। जब अस्पताल से अग्निशामक यंत्र लाए गए, तो पता चला कि वे एक्सपायरी डेट के थे, जिससे आग बुझाने में काफी बाधा आई।

सुरक्षा और गुणवत्ता पर खड़े हुए बड़े सवाल

महज एक सप्ताह पहले शुरू हुई नई एम्बुलेंस में आग लगना गाड़ी की गुणवत्ता और रखरखाव पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। तकनीकी खराबी क्या नई गाड़ी में वायरिंग या इंजन की कोई बड़ी खामी थी? अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर एक्सपायरी अग्निशामक यंत्रों का होना मरीजों की जान से खिलवाड़ क्यों है? गनीमत रही कि आग उस वक्त लगी जब मरीज गाड़ी के भीतर नहीं थे, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल कर रख दी है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

यशवंत चक्रधारी

मैं यशवंत चक्रधारी, भानुप्रतापपुर (कांकेर), छत्तीसगढ़ से हूँ और Kalam To Chalegi News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य ज़मीनी, सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.