Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

स्वयं सेना में न जा सके तो दूसरों को बना रहे फौजी: भानुप्रतापपुर में नंद किशोर की अनूठी पहल

भानुप्रतापपुर। जज्बा अगर सच्चा हो तो मंजिलें खुद-ब-खुद मिल जाती हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है बालोद जिले के ग्राम गुजरा निवासी नंद किशोर खुडसेर की। कभी खुद फौज की वर्दी पहनने का सपना देखने वाले नंद किशोर आज दर्जनों युवाओं के सपनों को हकीकत में बदल रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र के युवा न केवल शारीरिक रूप से मजबूत हो रहे हैं, बल्कि भारतीय सेना और पुलिस बल में अपनी जगह भी पक्की कर रहे हैं।

नंद किशोर आज भानुप्रतापपुर में दर्जनों युवाओं के सपनों को पंख लगा रहे हैं। ​नंद किशोर खुद सेना में भर्ती होना चाहते थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका चयन नहीं हो पाया। उन्होंने हार मानने के बजाय आसपास के युवाओं को ट्रेनिंग देना शुरू किया। रिस्पॉन्स इतना बेहतर मिला कि वर्ष 2024 में उन्होंने ‘शहीद गैंद सिंह नायक फिजिकल एक्टिविटी एंड फिटनेस ग्रुप’ की नींव भानुप्रतापपुर में रखी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

​देश सेवा का जज्बा रखने वाले इन युवाओं और उनके निस्वार्थ मार्गदर्शक नंद किशोर खुडसेर की इस पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। आम जनमानस और स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग का मानना है कि ऐसे प्रशिक्षकों का सरकारी स्तर पर भी सहयोग होना चाहिए ताकि बस्तर के वनांचल क्षेत्रों से अधिक से अधिक युवा देश की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

न्यूनतम शुल्क: प्रवेश शुल्क मात्र 500 रुपये और मासिक शुल्क 700 रुपये

​गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क: जो बच्चे आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, उन्हें नि:शुल्क कोचिंग दी जाती है।
वर्तमान में 66 बच्चों में से 17 ऐसे हैं जिन्हें नंद किशोर न केवल मुफ्त ट्रेनिंग दे रहे हैं, बल्कि अपने पास रखकर भोजन भी उपलब्ध करा रहे हैं। पहले ही साल में 20 से ज्यादा चयन ​नंद किशोर के प्रशिक्षण का लोहा पूरा क्षेत्र मान रहा है। पहले ही वर्ष में एकेडमी के 20 से अधिक युवाओं का चयन सीआरपीएफ, बीएसएफ, जिला पुलिस और नगर सेना में हो चुका है। वर्तमान में वे आर्मी, सीआरपीएफ और पुलिस भर्ती के लिए लिखित व फिजिकल परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं।

प्रतिभाओं का सम्मान: प्रेस क्लब में पुरस्कार वितरण

​हाल ही में एकेडमी द्वारा 1600 मीटर, 400 मीटर और 100 मीटर दौड़ के साथ लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रेस क्लब भानुप्रतापपुर में सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय साहू ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम:

100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम शुभम, द्वितीय लोकेश, तृतीय महावीर , 400 मीटर दौड़ में प्रथम शुभम द्वितीय सूरज, तृतीय लोकेश, 1600 मीटर दौड़ में प्रथम शुभम, द्वितीय महावीर, तृतीय गोपी रहा। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम वर्षा, द्वितीय शालिनी , तृतीय देविका, 400 मीटर दौड़ में प्रथम लता, द्वितीय स्मिता, तृतीय देविका, 1600 मीटर प्रथम सुस्मिता द्वितीय तनुजा, तृतीय मोनिका रही।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

यशवंत चक्रधारी

मैं यशवंत चक्रधारी, भानुप्रतापपुर (कांकेर), छत्तीसगढ़ से हूँ और Kalam To Chalegi News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य ज़मीनी, सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.