Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

लकड़ी तस्करों के ठिकानों पर वन विभाग का बड़ा छापा; लाखों की सागौन जब्त, दो गिरफ्तार

रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री और प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देशों के बाद प्रदेश में वन माफियाओं के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में पश्चिम भानुप्रतापपुर वनमंडल के अंतर्गत कपिसी परिक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन का जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई से इलाके के लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Screenshot

कार्यवाही का विवरण

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

वन विभाग की टीम ने ग्राम पिपली (थाना बड़गांव) में दो व्यक्तियों के ठिकानों पर सर्च वारंट के साथ दबिश दी। इस दौरान घर, बाड़ी और खलिहानों की तलाशी ली गई, जहाँ से भारी मात्रा में अवैध सागौन लकड़ी बरामद हुई।

• कुल जब्ती: 254 नग सागौन (चिरान और लट्ठा)।
• कुल आयतन: 7.549 घन मीटर।
• अनुमानित बाजार मूल्य: लगभग 5.13 लाख रुपये।
• आरोपी: मनोहर कुमेटी (40 वर्ष) और मनोज कुमेटी (35 वर्ष), निवासी ग्राम पिपली।

परिक्षेत्र अधिकारी श्री डी.डी. तारम ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध क्रमांक 312/03 और 312/02 (दिनांक 31/01/2026) दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 और छत्तीसगढ़ वनोपज अधिनियम 1969 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वनमंडलाधिकारी श्री हेमचंद पहारे (भा.व.से.) ने स्पष्ट किया है कि वन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मैदानी अमले को नियमित गश्त और संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा किसी भी हाल में लकड़ी चोरी करने वाले माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। यह सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।”

परिक्षेत्र अधिकारी डी.डी. तारम, वनपाल जी.आर. जुर्री, कविता नरेटी और अन्य वन रक्षकों सहित पुलिस थाना बड़गांव का भी विशेष सहयोग रहा।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.