ग्राम कुर्री में झाड़ियों के पास मिला युवक का सिर कटा शव, इलाके में दहशत…जंगली जानवर का असंका

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुर्री में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का धड़ से अलग सिर बरामद किया गया। इस हृदय विदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान दयालु राम पारधी (52 वर्ष), निवासी कोर्राम पारा के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, दयालु राम पारधी अपने दामाद बिसाहू राम पारधी के घर कोर्राम पारा आए हुए थे। शाम के समय वे घर से टहलने निकले और ग्राम कुर्री के पास स्थित झाड़ियों व पहाड़ी क्षेत्र की ओर चले गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर जब उनकी तलाश की गई, तो घटनास्थल पर उनका शव मिला। शव की शिनाख्त घटनास्थल पर मौजूद कपड़ों के आधार पर की गई है।
जंगली जानवर के हमले की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही कोरर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मामले के प्राथमिक पहलुओं पर गौर करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी (कोरर) ने बताया कि:
“परिस्थितियों को देखकर यह प्रतीत होता है कि युवक पर किसी खूंखार जंगली जानवर ने हमला किया है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।”
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा जंगली जानवर का हमला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
इस घटना के बाद से ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल है और लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।
Live Cricket Info





