Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

गैस किल्लत और बढ़ती कीमतों पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, मुख्य चौक पर चूल्हा जलाकर किया प्रदर्शन

भानुप्रतापपुर। देश में रसोई गैस की कथित किल्लत और आसमान छूती कीमतों के खिलाफ सियासत गर्मा गई है। शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर के मुख्य चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेसी हाथों में खाली गैस सिलेंडर और बैनर लेकर सडकों पर उतरे और सरकार विरोधी नारेबाजी की।


सड़कों पर जला चूल्हा, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

​प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से मुख्य चौक पर चूल्हा जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गैस की कमी के कारण आम जनता बेहाल है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि कई छोटे होटल और चाय के ठेले बंद होने की कगार पर पहुँच गए हैं। उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है और एजेंसियों के चक्कर काटने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।


​”गरीबों की जेब काटकर तेल कंपनियों को मुनाफा”

​ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आम जनता गैस की बढ़ती कीमतों और सप्लाई की कमी से त्रस्त है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय हालात का बहाना बनाकर मोदी सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर बोझ डाल रही है और तेल कंपनियों को अतिरिक्त मुनाफा कमाने का अवसर दे रही है। ​उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गईं और सप्लाई दुरुस्त नहीं हुई, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल: बीरेंद्र ठाकुर

​प्रदेश पीसीसी सदस्य बीरेंद्र ठाकुर ने राज्य की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। पहले धान खरीदी में किसानों को परेशान किया गया और अब जनता को रसोई गैस के लिए तरसाया जा रहा है। वहीं, आदिवासी नेता व जिला महामंत्री कृष्णा टेकाम ने कहा कि गैस की किल्लत का सबसे बुरा असर छोटे व्यापारियों पर पड़ा है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

प्रमुख बिंदु: प्रदर्शन की मुख्य बातें

  • दोहरी मार: जनता बढ़ती कीमतों और गैस की कमी से एक साथ जूझ रही है।
    ​व्यापार पर असर: गैस न मिलने से होटल और चाय दुकानें बंद होने के कगार पर
    ​प्रशासनिक विफलता: कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार को ‘पूरी तरह फेल’ करार दिया
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

यशवंत चक्रधारी

मैं यशवंत चक्रधारी, भानुप्रतापपुर (कांकेर), छत्तीसगढ़ से हूँ और Kalam To Chalegi News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य ज़मीनी, सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.