भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

भानुप्रतापपुर। जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत भानुप्रतापपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को अवैध रूप से गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर कुल्हाड़कट्टा में दबिश
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उच्च अधिकारियों के निर्देशन और सतत पर्यवेक्षण में पुलिस टीम अवैध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान 9 जनवरी को सूचना मिली कि ग्राम कुल्हाड़कट्टा के मुर्गा बाजार के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई और मुखबिर के बताए स्थान की घेराबंदी की। वहां एक संदिग्ध युवक प्लास्टिक का थैला लिए खड़ा मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नेहरू बेलसरिया (31 वर्ष), पिता विष्णु बेलसरिया, निवासी ग्राम कुल्हाड़कट्टा (आवासपारा) बताया।
लाखों का गांजा बरामद
संदेह के आधार पर जब पुलिस ने युवक के पास मौजूद प्लास्टिक झोले की तलाशी ली, तो उसके भीतर झिल्ली में पैक किया हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
कुल वजन: 1.052 किलोग्राम
अनुमानित कीमत: ₹52,500
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
आरोपी के पास से अवैध गांजा जप्त कर उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आज, 09 जनवरी 2026 को उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
भानुप्रतापपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन संकल्प’ के माध्यम से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Live Cricket Info





