Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

भानुप्रतापपुर: अवैध लकड़ी से लदी मेटाडोर जब्त, वन विभाग की निष्पक्षता पर उठे सवाल

भानुप्रतापपुर। वन परिक्षेत्र भानुप्रतापपुर के अंतर्गत अवैध लकड़ी तस्करी के विरुद्ध बीती रात बड़ी कार्यवाही की गई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी पंकज पटेल एवं उनके स्टाफ ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर कालागांव से अवैध तरीके से ले जाई जा रही सहजा लकड़ी से भरी एक मेटाडोर को जब्त किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

रात के अंधेरे में हो रही थी तस्करी

​जानकारी के अनुसार, तस्करों द्वारा कालागांव के जंगलों से बेशकीमती सहजा लकड़ी की कटाई कर उसे मेटाडोर के माध्यम से खपाने की तैयारी थी। गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने वाहन को रोककर जांच की, जिसमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद हुई। फिलहाल वन विभाग द्वारा लकड़ी और वाहन को राजसात करने की कार्यवाही जारी है।
​विवादों के घेरे में विभाग: क्या ‘लेन-देन’ के खेल में दबे पुराने मामले?

जहाँ एक ओर विभाग इस ताज़ा कार्यवाही को अपनी

उपलब्धि बता रहा है, वहीं दूसरी ओर विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं। हाल ही में हुए एक पुराने घटनाक्रम की चर्चा ज़ोरों पर है, जिसमें साल  की लकड़ी से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया था।

सूत्रों के अनुसार:

  • कुछ दिन पहले अवैध साल की लकड़ी परिवहन करते पकड़े गए पिकअप को बिना किसी ठोस कार्यवाही के छोड़ दिया गया।
    ​चर्चा है कि इस मामले में विभाग के कुछ स्तरों पर मोटा लेन-देन हुआ है, जिसके कारण दोषियों पर एफआईआर या जब्ती की कार्यवाही नहीं की गई।
    ​स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि छोटे मामलों पर कार्यवाही करने वाला विभाग बड़े ‘साठगांठ’ वाले मामलों में नरम क्यों पड़ जाता है?

पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह

​ताज़ा कार्यवाही में पंकज पटेल और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाई है, लेकिन पुराने पिकअप मामले में विभाग की चुप्पी उसकी निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। अब देखना यह होगा कि क्या विभाग इस मेटाडोर मामले में कड़ी कार्यवाही कर अपनी छवि सुधार पाएगा या यह मामला भी पिछली बार की तरह रफा-दफा हो जाएगा।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

यशवंत चक्रधारी

मैं यशवंत चक्रधारी, भानुप्रतापपुर (कांकेर), छत्तीसगढ़ से हूँ और Kalam To Chalegi News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य ज़मीनी, सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.