Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

भानुप्रतापपुर: अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक, मेटाडोर जब्त; डायरी से खुलेगा तस्करी का बड़ा नेटवर्क?

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र में बीती रात वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। नए रेंजर पंकज पटेल के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर कालागांव से लकड़ी से लदे एक मेटाडोर को जब्त किया है। इस कार्रवाई ने क्षेत्र के लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
तेंदू और सहजा की लकड़ियों से भरा था वाहन

​मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद वन विभाग की टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक मेटाडोर वाहन को पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में तेंदू और सहजा की कीमती लकड़ियां भरी हुई थीं। इन्हें अवैध रूप से कटाई कर खपाने की तैयारी थी। रेंजर पंकज पटेल और उनके स्टाफ द्वारा वर्तमान में जब्ती की कार्रवाई और पंचनामा तैयार किया जा रहा है।

हाथ लगी ‘राजदार’ डायरी: बड़े सिंडिकेट का खुलासा संभव

​सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाहन की तलाशी के दौरान वन विभाग के हाथ एक डायरी लगी है। बताया जा रहा है कि इस डायरी में पूर्व में की गई कई ट्रिप और लकड़ी सप्लाई के लेन-देन का ब्यौरा दर्ज है। यदि इस डायरी की बारीकी से जांच होती है, तो क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

​क्या रसूखदारों का पड़ेगा दबाव?

​भानुप्रतापपुर पूर्व वन मंडल में पहले भी विवादों में रहा है। चर्चा है कि पूर्व में पकड़े गए लकड़ी से लदे वाहनों को कथित तौर पर ‘मोटी रकम’ और ‘ऊपर’ के दबाव के बाद बिना ठोस कार्रवाई के छोड़ दिया गया था।

अब आम जनता और पर्यावरण प्रेमियों की नजर इस बात पर टिकी है ​क्या रेंजर पंकज पटेल और उनकी टीम राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव के आगे झुकेंगी?
​या फिर इस बार डायरी में दर्ज चेहरों पर कानून का शिकंजा कसेगा?

सराहनीय पहल :- ​नए रेंजर पंकज पटेल की इस मुस्तैदी की क्षेत्र में सराहना हो रही है। फिलहाल वन विभाग मामले की जांच कर रहा है और यह देखना दिलचस्प होगा कि जांच की आंच कहां तक पहुँचती है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

यशवंत चक्रधारी

मैं यशवंत चक्रधारी, भानुप्रतापपुर (कांकेर), छत्तीसगढ़ से हूँ और Kalam To Chalegi News का चीफ एडिटर हूँ। मेरा लक्ष्य ज़मीनी, सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.