भानुप्रतापपुर में श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य शंखनाद; कलश यात्रा के साथ उमड़ा आस्था का जनसैलाब

भानुप्रतापपुर। नगर के मंगलम भवन (विश्राम गृह के सामने) आज से नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का मंगलमय शुभारंभ हुआ। आयोजन के प्रथम दिन श्री रामजानकी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। जय माता दी के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।

पंडित देवव्रत शास्त्री करेंगे अमृतवर्षा
इस आध्यात्मिक महोत्सव में विख्यात कथावाचक पंडित देवव्रत शास्त्री अपने श्रीमुख से भक्तों को देवी भागवत की कथा का रसपान कराएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

नौ दिवसीय भक्ति का कार्यक्रम
आयोजक समिति ‘श्री शिव शक्ति सेवा समिति’ के सदस्यों (अभय पांडेय, कुन्दन साहू, शिव शंकर देहारी, भीखम आरदे, जय शर्मा एवं अजय शर्मा) ने विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी साझा की है:
समिति की अपील
श्री शिव शक्ति सेवा समिति ने नगर एवं क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ उठाने और माता की अमृतमयी कथा का श्रवण करने की अपील की है।
Live Cricket Info





